Amitabh Bachchan ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच, बोले- 'मांगा तो था, पर इतना नहीं!'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2026, 02:01 PM IST

Amitabh Bachchan New Blog: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने घर को मिली बम की धमकी के बीच जिंदगी पर एक खास बात लिखी है। उनके ब्लॉग की यह पोस्ट चर्चा में है।

Amitabh Bachchan New Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करते रहते हैं। कभी वो अपने पुराने दिनों को याद करते हैं, तो कभी काम और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर अपने विचार लिखते हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फेम एक्टर की लिखी बातें कई बार लोगों को जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने का मौका देती हैं। इस बार भी एक्टर ने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा ही लिखा है। उन्होंने बीते समय और आज के हालात के बीच के फर्क को एक दिलचस्प अंदाज में बयां किया। उनका ये ब्लॉग उस दौरान आया है, जब एक्टर को एक के बाद एक धमकियां मिल रही हैं।

Amitabh Bachchan New Blog

जब कुछ नहीं था, तब मांगते थे... अब सब मिल रहा है तो परेशान हैं अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में कही दिल की बात (Image Source: IMDb/ Pinterest)

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह अमिताभ बच्चन का एक नया ब्लॉग है। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा कि 'जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे और कुछ भी मिल जाए, पर मिल जाये। अब जब ईश्वर कृपा से मिल रहा है तो, कह रहे हैं - इतना मिल गया है, रखेंगे कहां। जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये - जब नहीं था तो मांगा जाता था, लेकिन मिलता नहीं था। अब बिना मांगे मिलता जा रहा है, और समझ में नहीं आता की - मांगा तो था पर इतना नहीं !!!! अरे मियां, आपके कहने पे दुनिया नहीं चलती है ।। आप, तो कुछ भी कहें, दुनिया चलती जाती है ।। अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, न पकड़ सके हों तो - ठन ठन गोपाल !! अब चले हम नींद पकड़ने।'

End of Feed