Ameesha Patel on Affair With Hardik Pandya: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है दोनों का एक वीडियो, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने बिना देर किए उनके बीच रिश्ते के कयास लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर तो एक यूजर ने दोनों की दोस्ती को सीधे रोमांस से जोड़ दिया। ये बात अमीषा को पसंद नहीं आई और उन्होंने उस कमेंट पर ऐसा जवाब दिया कि मामला और भी चर्चा में आ गया। तो चलिए जानते हैं कि अमीषा पटेल ने क्या जवाब दिया।
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक अफवाह पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Reddit/ Pinterest)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट
अमीषा पटेल ने दिया ये जवाब
एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह अमीषा पटेल का अभी हाल ही में किया एक पोस्ट है। अमीषा पटेल ने एक्स यूजर के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक शख्स ने कहा था कि एक्ट्रेस और हार्दिक पांड्या को लेकर रेडिट पर चल रही अफवाहें सच होती दिख रही हैं। यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान जिस तरह अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा। रेडिट पर चल रही सारी अफवाहें सच होती दिख रही हैं।' इस पर रिएक्शन देते अमीषा पटेल ने कहा, 'बिल्कुल सही कहा। हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस रोमांटिक तरीके से मेरा हाथ उस पर था। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई लड़की दोस्त भी नहीं है। ऐसी बातें पोस्ट करने से पहले बेहतर होगा कि तुम्हारी कोई लड़की दोस्त हो..."
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Daayra के इकलौते गाने को B Praak ने दी आवाज, गुलजार ने लिखे बोल और अमित त्रिवेदी ने दिया म्यूजिक
वीडियो में क्या था?
अमीषा और हार्दिक का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों को मुंबई के ताज महल पैलेस में साथ देखा गया। दोनों के साथ होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अमीषा हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं। एक जगह वह उनके कंधे पर हाथ रखती हुई भी दिखाई देती हैं। अमीषा पटेल के जवाब के बाद अब ये साफ हो गया है, कि ये अफेयर की खबर एकदम फेक है।
