साल 2022 में एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म भेड़िया रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी भेड़िया को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। काफी समय से भेड़िया 2 (Bhediya 2) के बारे में चर्चा हो रही है। इस बीच भेड़िया 2 को लेकर अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म भेड़िया 2 पर मुहर लगा दी है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'खून का बदला...' Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले को उड़ाने की धमकी)
भेड़िया 2 को लेकर आया अपडेट(pic credit-bhediya movie)
भेड़िया 2 को लेकर आया अपडेट
भेड़िया फिर से लौटने की तैयारी में है। अमर कौशिक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें भेड़िया उनके ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो में भेड़िया अपने असली रूप में आता है और अमर की स्टडी टेबल के साथ लैपटॉप भी तोड़ देता है। दरअसल, यह वीडियो फिल्म 'भेड़िया' के चार साल पूरे होने पर शेयर किया गया है। इसके साथ अमर ने कैप्शन में लिखा, 'भेड़िया इस बात से खुश नहीं है कि उसकी फिल्म की कहानी लिखने में इतना समय क्यों लग रहा है... क्या करें? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल।' अमर कौशिक के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। लोग खुश है कि भेड़िया 2 पर काम चल रहा है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'भेड़िया' में वरुण धवन ने भास्कर का किरदार निभाया था, जो अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में सड़क बनाने का काम करता है। इसी दौरान उसे एक भेड़िया काट लेता है और उसके बाद उसकी जिंदगी बदलने लगती है। धीरे-धीरे उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगते हैं और वह भेड़िया बनने लगता है। फिल्म में कृति सेनन ने अनिका नाम की पशु डॉक्टर का किरदार निभाया था, जो भास्कर को उसकी हालत समझने में मदद करती है।
