Kangana Ranaut on why Priyanka Chopra left Bollywood: कंगना रनौत ने एकबार फिर से करण जौहर को निशाने पर लिया है। इस बार वजह प्रियंका चोपड़ा हैं। कंगना ने प्रियंका के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया दी है कि आखिर क्यों बॉलीवुड में अपने करियर के चरम पर उनको हॉलीवुड जाना पड़ा। दरअसल पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आखिरी क्यों उन्होंने अपने करियर के पीक पर हॉलीवुड जाने का फैसला किया। प्रियंका ने कहा कि उन्हें 'कोने में धकेला' जा रहा था और वो फिल्म इंडस्ट्री में 'राजनीति से थक गई' थी। अब कंगना ने प्रियंका के इन दावों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कहा कि करण जौहर ने उन पर बैन लगाया था।
जैसा कि हम जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने के नए बयान के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना रनौत ने ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, उन्हें बुली किया और उन्हें घर से बाहर कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री में एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उसे बैन कर दिया था।'
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक और ट्वीट में आगे लिखा, 'मीडिया ने करण जौहर के साथ उनकी तकरार के बारे में विस्तार से लिखा था, क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ उनकी दोस्ती थी, जो हमेशा ऐसे कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते थे। उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग देखा और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि वो इस पॉइंट पर आ गईं जहां उनको भारत छोड़ना पड़ा।'

प्रियंका चोपड़ा ने 'फैशन', 'सात खून माफ', 'कमीने', 'बर्फी', 'अंदाज' और 'एतराज' जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड में की हैं। उनका बॉलीवुड करियर काफी अच्छा चल रहा था। उन्होंने डेक्स शेफर्ड के साथ उनके पॉडकास्ट शो 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' से बातचीत में खुलासा किया कि आखिर क्यों करियर के पीक पर वह बॉलीवुड छोड़ सिंगिंग करने लगीं और अमेरिका में काम तलाश रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह लोगों की राजनीति से तंग आ गई थीं।
