ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी आलिया भट्ट की 'अल्फा', अफवाहों पर लग गया पूर्णविराम!

Alpha Release in Theaters: शिव रवैल के निर्देशन में बनी रही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' (Alpha) को लेकर कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा कि मेकर्स इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराएंगे। अब इन खबरों को महज एक अफवाह बताया गया है।

Alpha Release in Theaters: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' (Alpha) अपनी रिलीज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इस मूवी को सिनेमाघरों की जगह मेकर्स ने सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा था कि मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर पेश करने के लिए बड़ी डील भी साइन की है। मगर लेटेस्ट जानकारी यह है कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए ही बनी है।

Alpha to have a theatrical release

Pic Credit: You Tube

सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी 'अल्फा'

ऑनलाइन ऐसी खबरें आ रही थी कि वाईआरएफ ने अल्फा को सिनेमाघरों में ना रिलीज कर सीधे नेटफ्लिक्स इंडिया पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए 215 करोड़ रुपये की डील की है। इससे यह अटकलें लगने लगीं मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए वाईआरएफ के स्पोक्स पर्सन ने इन खबरों को गलत बताया है। 'अल्फा' वाईआरएफ की सफल स्पाई-वर्स फ्रेंचाइजी की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाया गया है ना कि ओटीटी के लिए। (इसे भी पढ़ें: Do Deewane Seher Mein Box Office Day 4: सिद्धांत-मृणाल की फिल्म ने सोमवार को तोड़ दिया दम, फ्लॉप्स की लिस्ट में होगी शामिल)

End of Feed