बॉलीवुड

Anant Ambani के प्री वेडिंग फंक्शन से सामने आईं Alia-Raha की पहली तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार

Anant Ambani- Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन इटली में धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ। इस प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी शामिल हुए। वेडिंग फंक्शन से आलिया भट्ट और राहा की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Image

Alia Bhatt with daughter raha (credit Pic: Instagram)

Anant Ambani- Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल का प्री वेडिंग फंक्शन इटली में क्रूज पर हुआ था। इस ग्रैंड फंक्शन में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर अंबानी के पार्टी से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनकी बेटी राहा (Raha) की पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। राहा ने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया है।

फोटो में आलिया ने अपनी बेटी राहा को गोदी में उठा रखा है। राहा व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद प्यार लग रही हैं। आलिया के बेटी राहा आइस्क्रीम खाते हुए दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी की प्यार जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो को एक्ट्रेस के फैन पेज ने शेयर किया है।

सामने आईं राहा और आलिया की पहली फोटो

फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये कितनी प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा, मां-बेटी दोनों कितनी प्यारी लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, क्यूट। चौथे यूजर ने लिखा, रणबीर कपूर की कॉपी। रणबीर अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं। राहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पिता को किस करते हुए दिखाई दे रही है और पैप्स को स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द इन दिनों जिगरा की शूटिंग में बिजी है। आलिया के साथ इस फिल्म में वेदांग रैना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने जिगरा के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article