बॉलीवुड

पेप्स को देख लाडली राहा ने दी प्यारी स्माइल, अंबानी की क्रूज पार्टी से वापस लौटे रणबीर-आलिया

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भाग लेने के बाद मुंबई लौट आए हैं। अब एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आ रहा है जिसमें रहा अपने हाव-भाव से सभी का दिल जीत लेती हैं।

Image

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ यूरोप में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है। पपराज़ो अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर उनके मुंबई लौटने का दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर ने राहा को अपनी बाहों में उठा रखा था और आलिया उनके साथ चल रही है। आइए टाइम्स नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, रणबीर कपूर राहा को अपनी बाहों में उठाकर कलिना एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नज़र आए। आलिया उनके साथ-साथ चल रही थीं। जिस चीज ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह थीं कपल की प्यारी बेटी राहा कपूर। राहा अपने आस-पास कैमरों को देखकर खुश नजर आती है। वह पेपरजी को देख कर एक प्यारी सी मुस्कान भी देती है, जिसे देख सभी पिघल जाते हैं।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने कहा, "उन्हें नैनी के बिना घूमते हुए देखना अच्छा लगा!" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "हे भगवान, राहा जिस तरह से अपने पापा के गाल पर किस करती है, वह कितना प्यारा है, वाह।" "यह परिवार वाकई प्यारा है। रणबीर को किस करने के बाद राहा की मुस्कान देखिए। कितनी प्यारी है," एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा। आलिया खुश दिख रही हैं, और राहा भी, जैसी मां वैसी बेटी,"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article