बॉलीवुड

Alia Bhatt ने ननद Riddhima Kapoor के जन्मदिन पर दी बधाई, फैंस बोले- 'भाभी हो तो आलिया जैसी..'

Alia Bhatt's Birthday Wish for Sister in Law Riddhima Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की बहन और अपनी ननद रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि वह बेस्ट भाभी हैं।

Image

Alia Bhatt Birthday Wish for Riddhima Kapoor

Alia Bhatt's Birthday Wish for Sister in Law Riddhima Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक पॉवर कपल हैं। दोनों ही स्टार्स अपने करियर में कमाल कर रहे हैं। इस बीच दोनों ही स्टार्स अपनी फैमिली को भी पूरा वक्त देने की कोशिश करते हैं। रणबीर की बहन और आलिया भट्ट की भाभी रिद्धिमा कपूर साहनी आज 15 सितंबर, 2024 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा ने अपने बर्थडे को दमदार अंदाज से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। रिद्धिमा की इन फोटो पर रिएक्ट करते हुए आलिया भट्ट ने भी अपनी ननद की बर्थडे की बधाई दी हैं। उन्होंने रिद्धिमा को सबसे खूबसूरत महिला भी बताया है। जिसके बाद अब यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि आलिया बॉलीवुड की बेस्ट भाभी हैं। यहां इस वायरल पोस्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान

आलिया भट्ट ने यूं दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई

रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बर्थडे केक के साथ पोज करती दिख रही हैं। फैंस को भी बर्थडे गर्ल की खूबसूरती साफ नजर आ रही है। इन फोटोज पर आलिया भट्ट के अलावा, मनीष मल्होत्रा, नीलम कोठारी, आयशा श्रॉफ और कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए कई यूजर लिख रहे हैं कि आलिया सच में एक बड़ी स्टार होने के साथ ही अपने रिश्तों का भी खयाल रखना जानती हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article