बॉलीवुड

Animal को प्रमोट करने के चक्कर मे Alia Bhatt ने लिखा ऐसा कैप्शन, लोग बोले- मैडम थोड़ा तो दिमाग चला लो

Alia Bhatt Troll Over Caption For Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' के साथ पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे शेयर करने के चक्कर में आलिया भट्ट ने ऐसा कैप्शन लिख दिया कि लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Image

'एनिमल' को प्रमोट करने के चक्कर में ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Troll Over Caption For Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर्दे पर धाकड़ कमाई करने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) का आज ही में ट्रेलर भी रिलीज हुआ, जिसने चंद पलों में ही सोशल मीडिया पर धाक जमा ली। चारों तरफ रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक की तारीफ हो रही है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt)ने भी रणबीर कपूर के ट्रेलर की तारीफ में एक पोस्ट लिखा। लेकिन उन्होंने 'एनिमल' को प्रमोट करने के चक्कर में ऐसा कैप्शन लिख दिया, जिससे उनकी अब खिल्ली उड़ रही है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal) का कैप्शन देखकर वह खुद भी हैरान रह गईं। उन्होंने रणबीर कपूर और 'एनिमल' की तारीफ में लिखा, "पूरा कैप्शन नहीं लिख सकती- क्योंकि इस ट्रेलर को 7000वीं बार देखने में व्यस्त हूं। मैं हैरान रह गई हूं। मुझे अभी ही इस फिल्म को देखने की जरूरत है। 'एनिमल': सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। अपने आपको तैयार कर लें।"

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कैप्शन देखकर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "7000*3 मिनट यानी 21 हजार मिनट। इसका मतलब 350 घंटे, या नी 15 दिन। क्या यार इतना टाइम तो लॉन्च हुए भी नहीं हुआ।" वहीं दूसरे यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, "3 मिनट के ट्रेलर को 4 घंटे में 7000 बार देखना कैसे संभव है।" एक यूजर ने आलिया भट्ट के कैप्शन की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "लगता है मैडम ने ट्रेलर को 16 दिन पहले ही देख लिया था।" वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "मैडम थोड़ा बहुत तो दिमाग लगा लिया करो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article