Alia Bhatt: 10 साल में ‘स्टूडेंट’ से बॉक्स ऑफिस ‘क्वीन’ बनीं आलिया भट्ट! जानिए 'ब्राह्मस्त्र' स्टार के बारे में 10 अनोखी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 04:20 PM IST

Alia Bhatt’s 10 years in Bollywood: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिया है। आलिया ने फिल्म ‘स्ट्यूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी आज उन्हें बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में रखा जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड में आलिया भट्ट के 10 साल हुए पूरे हो गए हैं।
  • आलिया ने करियर की शुरुआत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी।
  • आलिया के लिए साल 2022 काफी बेहतरीन रहा है।

Alia Bhatt’s 10 years in Bollywood: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt's 10 Years in Bollywood) ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिया है। इसमें कोई दोहराए नहीं है कि आलिया ने यह मुकाम कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर हासिल किया है। ‘राजी’ (Raazi) से लेकर ‘गली बॉय’ (Gully Boy) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से जलवा बिखेरने वाली आलिया, आज सभी की चहेती स्टार बन चुकी हैं।

Alia Bhatt's 10 years in Bollywood

Alia Bhatt's 10 years in Bollywood

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए यह साल बेहतरीन रहा है। पहले उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई, जिसके बाद उनके मां बनने की खबर भी सामने आई थी। वहीं दूसरी ओर अगर प्रोफेशनल लाइफ की ओर भी नजर डालें तो उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आइए इस आर्टिकल में आलिया के फिल्मी करियर की कुछ 10 अनोखी बातें जानते हैं।

End of Feed