Alia Bhatt Replace Sai Pallavi in Ramayana: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण(Ramayana) को लेकर लगातार बज बना हुआ है।मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म को होल्ड पर रखने की बात कही थी अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी बात सामने आ रही है। मना जा रहा है कि आलिया भट्ट(Alia Bhatt) फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी( Sai Pallavi) को रिप्लेस कर सकती है।पूरी खबर जानने के लिए पढ़े टाइम्स नाउ की ये रिपोर्ट।
Alia Bhatt Replace Sai Pallavi in Ramayana
डायरेक्टर नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मूवी रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं डायरेक्टर इस साल के अंत तक फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।फिल्म में रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) को भगवान राम और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) को सीता माता के रूप में देखा जाएगा। इससे पहले मेकर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी को कास्ट करने वाले थे।अब कहा जा रहा है कि साई पल्लवी की जगह आलिया भट्ट सीता का किरदार कर सकती है। दरअसल 7 जून को आलिया भट्ट को नितेश तिवारी के मुंबई ऑफिस के बाहर देखा गया था उसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि रामायण में साईं की जगह आलिया लेने वाली है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट फिल्म में साउथ ऐक्ट्रेस साई पल्लवी को रिप्लेस कर सकती है।
वहीं इस खबर के बाद फैंस का पारा बढ़ गया है और वह मेकर्स पर भड़क गए है। एक यूजर ने कहा कि "डायरेक्टर का दिमाग घुटने में है जो साई पल्लवी को हटाकर आलिया को सीता बना रहे हैं"। नेटिजेंस फिल्म के निर्माताओं के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा कि "आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच बिल्कुल भी केमिस्ट्री नहीं है दोनों एक साथ अच्छे नहीं लगते, यह मेकर्स की खराब पसंद है"।साई को रिप्लेस करने पर फैंस आलिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल फैंस साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखना चाहते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता नितेश तिवारी,मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा कथित तौर पर इस साल दिवाली पर फिल्म की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। कुछ समय पहले नितेश तिवारी ने खुद यह बात बताई थी कि उन्होंने अभी फिल्म को होल्ड पर रखा है वह अपनी फिल्म बवाल पर फोकस कर रहे हैं।फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा साउथ स्टार यश ( Yash) रावण के किरदार में नजर आ सकते हैं।
