बॉलीवुड

Deepika Padukone ने मां बनने के बाद किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस शादी के छह साल बाद मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के बाद फैंस को ये गुडन्यूज दी। एक्ट्रेस को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बेटी के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

Image

Deepika and Ranveer (credit pic: Instagram)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए 8 सितंबर का दिन बेहद यादगार है। आज के दिन एक्ट्रेस के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। शादी के छह साल बाद एक्ट्रेस के घर में किलकारियां गूंजी है। इस खास पल का रणवीर और दीपिका को बेसब्री से इंतजार था। रणवीर हमेशा से चाहते थे कि उनकी दीपिका जैसी प्यारी बेटी हो। एक्टर अपने इंटरव्यूज में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बेटी की जन्म की बधाई रहे हैं। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

इस लिस्ट में आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे समेत तमाम सितारों का नाम शामिल है। अर्जुन कपूर ने कपल को बधाई देते हुए कहा, लक्ष्मी आई है। रानी यहां है। प्रियंका चोपड़ा ने कपल को बधाई देते हुए हार्ट इमोजी बनाई है।

सेलेब्स ने दीपिका-रणवीर को दी बेटी के जन्म की बधाई

करीना कपूर ने लिखा, मम्मी और पापा को सैफू और बेबो की तरफ से ढेर सारी बधाई। भगवान नन्ही परी को खूब आशीर्वाद दे। कृति सेनन ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी। आलिया भट्ट ने दीपिका और रणवीर को बेटी के जन्म की बधाई दी। मीरा राजपूत ने कपल को बधाई दी और बेस्ट क्लब में शामिल होने पर स्वागत किया। श्रद्धा कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक ने हर किसी ने कपल को बधाई दी। सोशल मीडिया पर फैंस ने दीपिका और रणवीर की बेटी को Ravika नाम दिया है। फैंस दीपिका को मां बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपल ने फरवरी महीने में फैंस संग गुडन्यूज को शेयर किया था। इसी के साथ बताया था कि सितंबर में हम बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article