आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर को नैनी की गोद में दिख भड़के लोग, कहा- 'मम्मी नहीं ले सकती क्या'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2024, 02:37 PM IST

Alia Bhatt Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर की एक वीडियो लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में राहा कपूर नैनी की गोद में नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

Raha Kapoor Latest Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभी हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर और पति रणबीर कपूर के साथ घर देखने पहुंची थीं। इस दौरान राहा कपूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। राहा कपूर की क्यूटनेस ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इसी बीच आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का नया वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। राहा कपूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रही है।

End of Feed