बॉलीवुड

Baby John New Poster: घनी दाढ़ी, लंबे बाल.. वरुण धवन का ये दमदार लुक देख चकरा गया फैंस का दिमाग

Varun Dhawan Starrer Baby John New Poster: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में वरुण धवन का एकदम नया लुक सामने आ रहा है। जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।

Image

Varun Dhawan New Intense Look from Baby John Out

Varun Dhawan Starrer Baby John New Poster: अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) बेबी जॉन (Baby John) फिल्म के लिए साउथ इंडियन डायरेक्टर कैलीस और जवान के निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर काफी हाइप नजर आ रही है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म के बिहाइंड द सीन्स भी शेयर किए हैं, जिसने दर्शकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। फिल्म एक मास एक्शन एंटरटेनर होने वाली है, जिसे पैन इंडिया रिलीज के लिए बनाया जा रहा है। मूवी में पहली बार वरुण धवन एक एक्शन हीरो अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का अब एक नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वरुण धवन का एंटेंस लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

निर्माताओं ने आखिरकार हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म से धवन का एक नया लुक पोस्टर जारी कर दिया है, और बिना किसी शक के वह इस लुक में किलर लग रहे हैं, अब फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री और भी बड़ गई है।

इस दिन रिलीज होगी बेबी जॉन

मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म को अब 25 दिसबंर 2024 को बड़े पर्दे पर क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना है। मूवी आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article