बॉलीवुड

Paris Fashion Week 2024 में नहीं चला Alia Bhatt का जादू, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- 'डैडी Kjo सब नहीं सिखा सकते'

Alia Bhatt Paris Fashion Week 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पहली बार पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक्ट्रेस का रैंप वॉक पसंद नहीं आया। लोग एक्ट्रेस को इंटरनेट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Alia Bhatt (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। बॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में हार्ट ऑफ स्टोन में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक किया है। एक्ट्रेस के रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार पेरिस फैशन वीक में लॉरियल के वॉक किया क्योंकि आलिया इसकी ब्रांड एम्बेसडर हैं। एक्ट्रेस ने रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मैटलिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें-Fabulous Lives v/s Bollywood Wives सीजन 3 का नया पोस्टर आया सामने, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज

एक्ट्रेस ने अपने रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन दिया है। आलिया का रैंप वॉक यूजर्स को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आलिया

एक यूजर ने लिखा, डैडी केजो यहां पर काम नहीं आएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस हैं लेकिन ऐश्वर्या, प्रियंका और सुष्मिता की तरह सुपर मॉडल नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये 5'10 की रेस में 5'3 वाले लोगों को कौन देखगा। इसके लिए पैसे मिले होंगे। आलिया के सपोर्ट में उनके फैंस उतरे हैं। एक्ट्रेस के फैंस का कहना है कि आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत और कॉन्फिडेंट लग रही हैं। पेरिस फैशन वीक में आलिया के अलावा ऐश्वर्या राय ने भी रैंप वॉक किया था। दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article