Alia Bhatt 30th B'day Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 30वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं, जिस मौके पर उन्हें देश और दुनिया से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड की नम्बर 1 एक्ट्रेस हैं, जिस वजह से उन पर फैंस खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं। अदाकारा आलिया भट्ट ने बीती रात अपने 30वें बर्थडे का केक काटा था। जब आलिया ने अपना 30वां बर्थडे सेलीब्रेट किया तब उनके घरवाले उनके साथ मौजूद थे। आलिया भट्ट के एक फैन ग्रुप ने उनके बर्थडे सेलीब्रेशन की पिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।
Alia Bhatt के 30वें बर्थडे पर घरवालों ने बनवाया स्पेशल केक, सामने आई FIRST PIC
Alia Bhatt के 30वें बर्थडे पर घरवालों ने बनवाया स्पेशल केक, सामने आई FIRST PIC
फैंस दे रहे हैं आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई
अदाकारा आलिया भट्ट को फैंस लगातार बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। आलिया इंडस्ट्री की सबसे चहीती अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। ये फैंस आलिया भट्ट के बर्थडे पर लगातार उन पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'आलिया आप हजारों सालों तक हमारा मनोरंजन करती रहें। हम बहुत खुश हैं कि आपकी फैमिली लाइफ इतनी अच्छी चल रही है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'आपको देखकर लगता ही नहीं है कि आप 30 साल की हो गई हैं आलिया। भगवान की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।'
2022 में आलिया भट्ट ने दी 2 सुपरहिट फिल्में
अदाकारा आलिया भट्ट ने साल 2022 में गंगूबाई और ब्रह्मास्त्र नाम की दो सुपरहिट फिल्में दी थीं। जब बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही थीं, तब आलिया ने सुपरहिट फिल्में देकर बता दिया कि वो क्यों इंडस्ट्री की नम्बर 1 हीरोइन हैं।
