Dadasaheb Phalke Award 2023: 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023' को मुंबई में आयोजित किया गया है। इस अवॉर्ड फंग्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने एंट्री मारी है। इस बीच सभी की निगाहें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रेखा पर ही टिकी रह गई हैं। दोनों अभिनेत्रियां एक साथ दादासाहेब फालके अवॉर्ड में शामिल हुई हैं। जिसके साथ ही वह कैमरे के आगे पोज देते हुए भी नजर आई हैं। दोनों की खूबसूरती पर फैंस की फिदा हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेखा और आलिया भट्ट की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि आलिया और रेखा एक साथ नजर आए हैं।
Rekha and Alia Bhatt at dadasaheb phalke awards 2023
दोनों ही एक्ट्रेस हल्के रंग की सुंदर ही साड़ी पहनी है। इस बीच रेखा की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है, जिसने एक बार फिर सुर्खियों बटोर ली हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस खुशी के झूम उठे है। रेखा और आलिया की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
सफेद साड़ी में खूबसूरत लगीं आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में बेटी राहा को जन्म दिया है। प्रेगनेंसी के बाद वह पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हैं। मां बनने के बाद भी आलिया बेहद फिट नजर आ रही हैं। बल्कि और भी ज्यादा ग्लो कर रही हैं। इस बीच कई यूजर्स ने आलिया भट्ट पर कियारा आडवाणी का लुक कॉपी करने का भी आरोप लगाया है। वहीं अगर रेखा के लुक की बाद करें तो वह गोल्डन रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर भरा है, जिस पर एक बार फिर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच फोटोज क्लिक करवाते हुए दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।
आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
दादासाहेब फालके अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को काफी सराहा जा रहा है।
