Dadasaheb Phalke International film festival awards 2023: फिल्मी जगत के कुछ सबसे बड़े अवॉर्ड इवेंट में से एक दादासाहेब फालके अवॉर्ड का आयोजन इस बार मुंबई के एक पांच सितारा होटल मे किया गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट से लेकर ऋषभ शेट्टी और वरुण धवन तक कई सितारे नजर आए हैं। फिल्मी जगत के सितारों की इस महफिल में रेखा और तेजस्वी प्रकाश जैसी अभिनेत्रियों ने भी ईवेंट की रौनक बढ़ाई है। दादासाहेब फालके अवॉर्ड्स 2023 को पूरी तरह से कपूर परिवार ने अपने नाम कर लिया है। एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को फिल्म ब्राह्मस्त्र के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणबीर और आलिया के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।
नीतू कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं
दादा साहेब फालके अवार्ड में रणबीर कपूर शामिल नहीं हुए हैं। जिस वजह से आलिया भट्ट ने ही उनका अवॉर्ड भी रिसीव किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके घर में दो अवॉर्ड्स जो आ रहे हैं। जिसको लेकर नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है। आलिया भट्ट ने भी ट्रॉफी के साथ पोज करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को काफी सराहना मिल चुकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
इन सितारों के हाथ लगा अवॉर्ड
दादासाहेब अवॉर्ड फंक्शन 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा बेस्ट एक्टर फिल्म क्रिटीक्स का अवॉर्ड वरुण धवन को फिल्म भेड़िया के लिए मिला है। इसके साथ ही फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड हांसिल हुआ है।
