बॉलीवुड

सेल्फी ना मिलने पर Sonu Nigam के साथ हुई धक्का मुक्की, चलते ईवेंट से सिंगर को स्टेज से घसीटा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 08:48 AM IST

Sonu Nigam Manhandled: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की और बद्सलूकी की गई है। जिसके बाद सोनू निगन को कई चोटें भी आई हैं। इसका आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है।

Image

Sonu Nigham Attacked

Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर बीती रात मुंबई के चैंबूर इलाके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की और बद्सलूकी की गई है। जिसके बाद सोनू निगन को कई चोटें भी आई हैं। यह घटना सोनू के साथ सेल्फी लेने की जिद से शुरू हुई थी। इस पूरी घटना का आरोप उद्धव ठाकरे के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगाया जा रहा है। इस पूरी घटना के बाद सोनू निगम देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचे और विधायक के बेटे के खिलाफ FIR करवाई है। सोनू निगम ने जो FIR दर्ज करवाई है उसमें चोट पहुचाने और गलत तरीके से रोकने का आरोप लगाया है। हालांकि इस समय तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस में जो शिकायत दर्ज की गई है उसके अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ भी बद्सलूकी की है। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सोनू निगम को जबरन स्टेज से घसीटने हुई नीचे ला रहे हैं और उनके टीम मेंबर्स के साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक सोनू निगम के दोस्त को स्टेज से गिराते हुए भी देखा जा सकता है।

सोनू निगम ने क्या कहा?

टाइम्स नाउ से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, 'मुझे थोड़ी सी चोट आई है ज्यादा नहीं आई है। अभी हम पुलिस स्टेशन से निकले हैं। फिलहाल और बात नहीं कर सकता काफी रात हो चुकी है।' इस पूरे मामले पर नजर डालें तो विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने सोनू निगन के ईवेंट में दादागिरी दिखाने की कोशिश की। पहले उसने सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी करना शुरू किया और फिर सोनू निगम को जबरन स्टेज से नीचे आने को कहा। इस बीच उसने सिंगर के बॉडीगार्ड को भी धक्का मार दिया।

इस पूरे मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच DCP हेमराज सिंह राजपूत के मुताबिक, आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है। सोनू निगम पर अटैक की खबर से फैंस काफी परेशान हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम एक आर्टिस्ट की इज्जत करना सीख लो।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article