Alpha Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा (Alpha) को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी की खूब चर्चा हो रही है। हर रोज आलिया भट्ट की मूवी अल्फा को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब बताया गया है कि ये मूवी 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अहम जानकारी सामने आई है। वाईआरएफ ने देश की खातिर अपना स्टैंड बदल लिया है। वाईआरएफ इस बार अपनी मूवी में भारत-पाकिस्तान की दोस्ती का ढोंग नहीं दिखाएगा। (ये भी पढ़ें-Bobby Deol ने 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग हुई अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)
अल्फा को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-instagram)
अल्फा को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-instagram)
अल्फा को लेकर आया बड़ा अपडेट
आपने वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर मूवीज में एक अहम बात देखी होगी। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, और पठान इन सभी फिल्मों में एक कॉमन एंगल है। इन मूवीज में हमेशा भारत-पाक की जबरदस्ती वाली दोस्ती दिखाई गई। बात करें एक था टाइगर की तो इसमें भारतीय और पाकिस्तानी एजेंटों के बीच सहयोग और एक साझा मिशन की झलक देखने को मिली थी। अब धुरंधर आने के बाद ये सच्चाई सामने आई है कि पाकिस्तान, भारत से बेइंतहा नफरत करता है। आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म अल्फा रिलीज होने वाली है। ऐसे में लोग ये चर्चा कर रहे थे कि इसमें भी भारत-पाक की दोस्ती दिखाई जाएगी, हालांकि इस बार आपको ऐसा नहीं देखने को मिलेगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की कहानी एक भारतीय और एक पाकिस्तानी जासूस के साथ मिलकर मिशन पूरा करने पर आधारित होगी। हालांकि, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। बताया जा रहा है कि 'अल्फा' में आलिया भट्ट किसी जासूस की नहीं, बल्कि एक खतरनाक किलर की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे बचपन से ही किलर मशीन बनने के लिए तैयार किया जाता है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान की दोस्ती या किसी संयुक्त मिशन जैसी कोई कहानी नहीं दिखाई जाएगी।
अल्फा कब होगी रिलीज
'अल्फा' भारत की ताकत और दुश्मनों के खिलाफ उसकी सख्त कार्रवाई को दिखाएगी। फिल्म की मुख्य किरदार एक ऐसी लड़की है, जो बचपन से कठिन हालात में पली-बढ़ी है और अकेले ही अपने मिशन पूरे करती है। उसे किसी पर भरोसा करना नहीं सिखाया गया और वह बेहद खतरनाक किलर बन जाती है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वहीं बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई देंगे और अनिल कपूर का भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार होगा। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
