अली अब्बास जफर और YRF फिर करेंगे साथ काम, Katrina Kaif होंगी लीड एक्ट्रेस!

अली अब्बास जफर की आखिरी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई। अब निर्देशक एक बार फिर वाईआरएफ के साथ बिग बजट प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। निर्देशक ने इससे पहले वाईआरएफ के साथ 4 फिल्मों में काम किया है।

निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक ने आखिरी बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। निर्देशक एक बार फिर वाईआरएफ के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी दोनों ने कई बिग बजट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों ने साथ में मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मेकर वाईआरएफ के साथ काम करेंगे।

Variety की रिपोर्ट के अनुसार, अली अब्बास जफर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। सोर्स ने इसे निर्देशक की घर वापसी कहा है। दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि दोनों ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई खुालास नहीं किया है।

End of Feed