Stree 3 में राजकुमार-श्रद्धा समेत ये 5 नए सितारे मचाएंगे तहलका, विलेन बन खिलाड़ी कुमार करेंगे सबका जीना हराम

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मेकर्स इसका तीसरा पार्ट जल्द लेकर आने वाले हैं। स्त्री 3 में कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। फिल्म के आखिरी में पता चला गया था कि अक्षय कुमार इस हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा होंगे। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय के अलावा कौन से सितारे नजर आएंगे।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Aug 31 2024, 14:23 IST
Stree 2 के बाद से सीक्वल को लेकर बड़ी एक्साइटमेंट, फिल्म में दिखेंगे ये 5 नए सितारेImage Credit : Instagram01 / 07

Stree 2 के बाद से सीक्वल को लेकर बड़ी एक्साइटमेंट, फिल्म में दिखेंगे ये 5 नए सितारे

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के अपकमिंग पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने पहले ही बता दिया है कि स्त्री 3 में अक्षय कुमार नजर आएंगे। एक्टर विलेन के रोल में होंगे। अक्षय के अलावा ये सितारे भी दमदार अंदाज में नजर आ सकते हैं।

अक्षय कुमारImage Credit : Instagram02 / 07

अक्षय कुमार

स्त्री 3 में अक्षय कुमार विलेन का रोल प्ले करेंगे। स्त्री 2 के आखिरी में दिखाया जाता है कि अक्षय सरकटे की आत्मा को खा लेते हैं। फिल्म के अगले पार्ट में स्त्री संग फिर से जंग होगी।

भूमि राजगोरImage Credit : Instagram03 / 07

भूमि राजगोर

स्त्री 2 में भूमि राजगोर ने चुड़ैल का रोल प्ले किया था। एक्टर ने स्त्री 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं स्त्री 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

अनया सिंहImage Credit : Instagram04 / 07

अनया सिंह

अनया सिंह ने फिल्म में बिट्टू की गर्लफ्रेंड चीटी का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस का रोल लोगों को खूब पसंद आया है। एक्ट्रेस स्त्री 3 में जरूर नजर आ सकती हैं।

वरुण धवनImage Credit : Instagram05 / 07

वरुण धवन

स्त्री 2 में वरुण के कैमियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा वरुण और श्रद्धा की केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वरुण स्त्री 3 का हिस्सा जरूर होंगे।

आयुष्मान खुरानाImage Credit : Instagram06 / 07

आयुष्मान खुराना

स्त्री 3 में आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं। एक्टर इन दिनों दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स फिल्म 'वैंपायर ऑफ विजयनगर' की शूट कर रहे हैं। फिल्मों के क्रॉस ओवर की वजह से एक्टर स्त्री 3 में दिख सकते हैं।

राजकुमार-श्रद्धा की जोड़ी है हिटImage Credit : Instagram07 / 07

राजकुमार-श्रद्धा की जोड़ी है हिट

फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी हिट हैं। स्त्री 2 के अगले पार्ट में भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!