Alanna Pandey Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अलाना ने अब अपने लन्बे रिलेशनशिप के शाद बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे (Ivor Mccray) संग शादी रचा ली है। अलापा और मैक्रे ने 16 मार्च को सात फेरे लिए हैं। इस दौरान कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में नजर आए हैं। कई बॉलीवुस सितारे भी अलापा की शादी की रौनक बढ़ाते दिखे हैं। अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए दोनों की शादी की प्यारी फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
शादी की फोटोज हुईं वायरल
अभी तक कपल ने अपनी शादी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की हैं। हालांकि अलापा कि बहन अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी शेयर कर शादी की एक झलक दिखाई है। अनन्या की इस स्टोरी में अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी का एक वीडियो भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी नए शादीशुदा जोड़े की फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अलापा ने जहां सिल्वर रंग का लहंगा पहना हुआ है, वहीं मैक्रे भी मैचिंग रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Alanna Pandey Wedding

Alanna Pandey Wedding
फैंस ने दी शादी की बधाई
इस बीच सोशल मीडिया पर सभी फैंस इस नए कपल को जमकर शादी की बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी काफी चर्चाओं में रही है, संगीत से लेकर हल्दी तक के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। बता दें कि अलापा की शादी में अनन्या पांडे हल्के रंग की साड़ी पहने नजर आई हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
