धुरंधर के तूफान के बाद पहली बार दिखे Akshaye Khanna, बदला-बदला लुक देख फैंस हैरान!

Akshaye Khanna Pic: फिल्म धुरंधरमें दमदार अभिनय से छाए अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Akshaye Khanna Pic: बीते साल फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज हुई थी, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया दिया था। वहीं साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने भी गर्दा उड़ा दिया। बता दें कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने अपनी एक्टिंस से सभी का दिल जीत लिया। उन्हें रहमान डकैत के रोल में देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच अक्षय खन्ना की एक फोटो सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-असुरों के गुरु शुक्राचार्य के अवतार में छाए अक्षय खन्ना, लुक देख कांप जाएंगे आप)

Akshaye Khanna pic

अक्षय खन्ना का लुक देखकर दंग रह गए लोग (pic credit-instagram)

अक्षय खन्ना का लुक देखकर दंग रह गए लोग (pic credit-instagram)

अक्षय खन्ना का लुक देखकर दंग रह गए लोग

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। पिछले कुछ दिनों में शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब अंशुला के पिता बोनी कपूर ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान अक्षय खन्ना ने खींचा। अक्षय खन्ना बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आते हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। अंशुला की शादी में वह स्टाइलिश ब्लैक सूट पहनकर पहुंचे थे। तस्वीरों में वह बोनी कपूर को गले लगाते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय खन्ना का कपूर परिवार के साथ अच्छा रिश्ता है। उन्होंने श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' में भी काम किया था। शादी की एक और तस्वीर में आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। दोनों ने अंशुला की शादी से एक दिन पहले, 5 जुलाई को मुंबई में शादी की थी। शादी के बाद यह आमिर और गौरी की पहली सार्वजनिक मौजूदगी थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

End of Feed