रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ अटैच होगा अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का प्रोमो सॉन्ग, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Bhooth Bangla Promo Song Attach With Dhurandhar 2: दर्शक इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के प्रोमो सॉन्ग को मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के साथ अटैच करने का फैसला किया है।

Bhooth Bangla Promo Song Attach With Dhurandhar 2: साल 2026 के आने वाले महीनों में एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में से एक अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' भी है, जिसका इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। सालों के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने इस हॉरर कॉमेडी के लिए हाथ मिलाया है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'भूत बंगला' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तगड़ी प्लानिंग की है। कहा जा रहा है कि 'भूत बंगला' का एक प्रमोशनल गाना 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ दिखाया सिनेमाघरों में जा सकता है।

Bhooth Bangla Promo Song Attach With Dhurandhar 2

Pic Credit: X

'धुरंधर 2' के साथ दर्शक देख पाएंगे 'भूत बंगला' का प्रोमो सॉन्ग

मिड-डे को एक सूत्र ने बताया है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' को उसके टाइटल सॉन्ग 'तेरी आंखें भूल भुलैया' से बहुत फायदा हुआ था। ऐसे में अब मेकर्स को लग रहा है कि 'भूत बंगला' का टाइटल गाना भी लोगों के बीच सालों पहले वाला जादू ऑडियंस के बीच क्रिएट कर सकता है। मेकर्स ने इस गाने को रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। मेकर्स यह बात जानते हैं कि 'धुरंधर 2' को देखने की बेताबी फैन्स के बीच कम होने का नाम नहीं ले रही है। (इसे भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalised: सलीम खान को देखने पहुंचे जावेद अख्तर-संजय दत्त सहित ये सेलेब्स, देर रात सलमान भी आए नजर)

End of Feed