बॉलीवुड

Kiara Advani अपने ससुरजी के निधन पर हुईं भावुक, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- शुरुआत से ही आपने...

Kiara Advani Gets Emotional Due To Father Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के ससुर सुनील मल्होत्रा का बीते दिन निधन हो गया। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब कियारा आडवाणी ने फोटोज शेयर कर अपने ससुर जी के लिए भावुक पोस्ट लिखी है।

Image

फोटो क्रेडिट- कियारा आडवाणी इंस्टाग्राम

Kiara Advani Gets Emotional Due To Father Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का बीते दिन निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं अब कियारा आडवाणी भी ससुर सुनीन मल्होत्रा के निधन पर भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके ससुरजी ने बेहद प्यार से परिवार में उनका स्वागत किया था। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा के साथ फोटो पोस्ट की, जिसमें वह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके मम्मी-पापा नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए कियारा आडवाणी ने लिखा, "शुरुआत से ही आपने खुली बाहों से मेरा स्वागत किया और एक ऐसा प्यार जिसने हम सबको जोड़े रखा। आपकी उदारता लगातर बनी हुई थी, आपकी समझदारी कमाल थी। परिवार के लिए आपका प्यार ही सभी चीजों का केंद्र था। आपने दिखाया, हमेशा। आपने हमेशा हमें सुना, आपने छोटी से छोटी चीजें याद रखीं। आपने हर चीज दी और बदले में कुछ भी नहीं मांगा।"

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "आपकी कहानी, आपकी हंसी, आपकी मजबूती और आपकी उदारता हमेशा मेरे साथ रहेगी। आप विरासत में जेंटलनेस, गरिमा और ढेर सारा प्यार छोड़ गए, जो आपके बच्चों, नाते-पोतियों और हम सबके साथ रहेगा। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको हमेशा याद किया जाएगा, प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा।" कियारा आडवाणी की पोस्ट पर करण जौहर और जैकलीन फर्नांडिस ने भी रिएक्शन दिया है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन 5 दिन पहले हुआ था। लेकिन एक्टर और कियारा आडवाणी अभी भी दिल्ली में परिवार के साथ हैं। कियारा आडवाणी से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने पिता के साथ फोटोज शेयर करते हुए उनके लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article