बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2023 काफी धमाकेदार होने वाला है। खिलाड़ी कुमार की कई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों पर भी जोरशोर से काम कर रहे हैं। एक्टर इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां की शूटिंग में बिजी है। अक्षय जल्द ही मुदस्सर अजीज की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ये फिल्म इटालियन कॉमेडी ड्रामा का हिंदी रीमेक होगा। फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और वाणी कपूर (Vani Kapoor) भी लीड रोल में होंगी।
akshay kumar (credit pic: instagram)
मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म का नाम 'खेल- खेल में' होगा। इस फिल्म पर काम अक्टूबर महीने से शुरू होगा। ये इटालियन कॉमेडी ड्रामा Perfect Stranger का हिंदी रीमेक है। परफेक्ट स्ट्रेंजर ब्लॉकबस्टर हिट कॉमेडी ड्रामा था।
अक्षय के साथ तापसी और वाणी आएंगी नजर
मुदस्सर अजीज इस कॉमेडी ड्रामा में क्या तड़का लगाने वाले इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मुदस्सर अजीज ने 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग 2 महीनों के लिए यूके में होगी। फिल्म की कहानी 7 दोस्तों पर आधारित है जो लंबे समय बाद डिनर करने के लिए एक साथ मिलते हैं। यहां पर सभी दोस्त मिलकर गेम खेलते हैं जहां से कहानी शुरू होती है।
अक्षय मुदस्सर अजीज की हाउसफुल5 में भी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। हाउसफुल 5 के अलावा जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे। अक्षय अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है।
