बॉलीवुड

Kangana Ranaut के रणबीर-आलिया की शादी को 'फेक' बताने से भड़कीं नीतू कपूर, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 20, 2023, 10:10 AM IST

Neetu Kapoor on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर सवाल खड़े किए थे। जिसका जवाब अब एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है, जो वायरल हो रहा है।

Image

Neetu Kapoor on Kangana ranaut allegations

Neetu Kapoor on Kangana Ranaut: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चर्चाओं में बनी हुई है।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर सवाल खड़े किए थे। एक्ट्रेस ने दोनों की शादी को फेक तक करार दे दिया है, कंगना के मुताबिक दोनों की शादी फेम, पैसे और मूवीज के लिए हुई है। दोनों में कोई प्यार नहीं है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के इन आरोपों से बवाल मच गया है। इस तरह के बयान के लिए एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अब रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर, कंगना रनौत को करारा जवाब दिया है। आइए नीतू कपूर के इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

कंगना रनौत को दिया करारा जवाब

नीतू कपूर ने इस क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ' हमारा परिवार अब पहले जैसा क्यों नहीं है, इसके पीछे वजह है. वह यह कि हम उन लोगों को बरी कर चुके हैं जो परिवार को साथ रखने का ढोंग किया करते थे।'

Neetu kapoor's Instagram Story

Neetu kapoor

बता दें कि कंगना ने आलिया-रणबीर की शादी पर सवाल खड़े करते हुए लिखा था, 'दोनों की शादी एक समझौते पर हुई थी, एक्ट्रेस की पिता मूवी माफिया ने एक्टर को फिल्म देने का वादा किया। अब शादी के बाद ऐसा नहीं हो रहा इसलिए एक्टर तिलमिला रहा है और शादी से बाहर आना चाहता है। उसने मुझे फोन किया और मिलने के लिए कहा, हालांकि मैंने साफ मना कर दिया। बेटा ये इंडिया है एक बार शादी हो गई तो हो गई। अब की है तो निभानी भी पड़ेगी।'

Kangana Ranaut's Instagram Story

Kangana Ranaut's Instagram Story (Image Source - Instagram)

Kangana Ranaut's Instagram Story

Kangana Ranaut's Instagram Story

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article