Priyadarshan की अगली फिल्म में शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, जंगलों में होगी शूटिंग

Akshay Kumar in Priyadarshan’s Next: बॉलीवुड के गलियारों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक नई मूवी के लिए फिर साथ आए हैं। इस मूवी में अक्षय एक शिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे।

Akshay Kumar in Priyadarshan’s Next: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब उनकी नई फिल्म का सब्जेक्ट बाकी मूवीज से एकदम अलग होने वाला है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की यह नई फिल्म वन्यजीव संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित होगी, जिसमें अभिनेता एक शिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस मूवी का टाइटल अभी मेकर्स ने फाइनल नहीं किया है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार का किरदार मशहूर शिकारी और प्रकृतिवादी जिम कॉर्बेट से प्रेरित होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा बस गैंगरेप कांड पर भड़कीं Bhumi Pednekar, बोलीं- 'हम इसे बार-बार कैसे होते देख सकते हैं?')

Akshay Kumar in Priyadarshan’s Next

प्रियदर्शन की नेस्ट में दिखाई देंगे अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)

शिकारी की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार

Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में एक ऐसे शिकारी और ट्रैकर का किरदार निभाएंगे, जिसे जंगल की पूरी तरह समझ होती है। शुरुआत में वह गांव के लोगों को आदमखोर बाघों और तेंदुओं से बचाने के लिए उनका शिकार करता है। हालांकि समय के साथ उसके नजरिए में बड़ा बदलाव आता है। जंगलों में लगातार अवैध शिकार और पेड़ों की कटाई से वन्यजीवों और उनके नेचुरल घर पर पड़ने वाले असर को देखने के बाद उसकी सोच एकदम बदल जाती है। बाद में वो शिकार करने के बजाय वन्यजीवों और जंगलों के संरक्षण की आवाज उठाने लगता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' Box office: 25 दिनों में 50 करोड़ी बनी 'हनुमान अंश', कमाई रही शानदार)

जंगलों में शूट होगी यह फिल्म

बताया जा रहा है कि प्रियदर्शन अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग को जगलों में करेंगे। कहानी में कॉमेडी और थ्रिलर दोनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। जंगलों के बैकग्राउंड में सेट यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियां अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती हैं। वहीं इसकी शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। मेकर्स राजस्थान और गुजरात के जंगलों में शूटिंग लोकेशन की तलाश कर सकते हैं।

End of Feed