Akshay Kumar trolled social media: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kuamar) जल्द नॉर्थ अमेरिका टूर पर जाने वाले हैं। टूर पर जाने से पहले ही खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक बार फिर यूजर्स अक्षय को कनैडियन एक्टर बुला रहे हैं। अक्सर उनकी सिटीजनशिप को लेकर सवाल उठाया जाता है। एक्टर ने अपने टूर के प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस क्लिप में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, मौनी रॉय, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। वीडियो में सितारें ग्लोब पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने भारत के मैप पर पैर रखा है। इस वजह से एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
akshay kumar (credit pic: instagram)
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एंटरटेनमेंट होगा 100 प्रतिशत। शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट सीधा नॉर्थ अमेरिका में। अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें। हम मार्च में आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय को कहा- कैनेडिन एक्टर
The Entertainers are all set to bring 100% shuddh desi entertainment to North America. Fasten your seat belts, we’r… t.co/tWR3jcEyDO
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
सोशल मीडिया पर अक्षय का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर ने लिखा, कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई थोड़ी तो रिस्पेक्ट कर लिया करो, हमारे भारत की। ट्विटर पर लोग अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अक्षय कुमार को कनैडियन कुमार।
@akshaykumar @qatarairways Abe Do gle, Bharat Mataa pe Laat Kaise Rkhaaaa,#ShameOnCanadian t.co/D6JlLwdol6
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
@akshaykumar @qatarairways Ye kya hai saram karle India ko bi nahi chhoda Canadian kumar 😡😡 t.co/3DWreQt978
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
@akshaykumar @qatarairways Shame on you Canadian 🤬🤬 t.co/hsNjUl3eYr
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
अक्षय को उनकी सिटीजनशिप को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता रहता है। एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वो दिल से भारतीय है। कनाडा का पार्सपोर्ट मिलने के 9 साल बाद भी मैं भारत में ही रह रहा हूं। उन्होंने कहा था कि जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थी तब मैंने कनाडा का पासपोर्ट बनवाया था।
