बॉलीवुड

बीच सड़क पर इश्क फरमाते दिखे इमरान खान, इस हसीना के हाथों में हाथ डाले आए नजर

Imran Khan spotted with Lekha Washington: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट बॉय इमरान खान (Imran Khan) लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington) के साथ स्पॉट हुए, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर इनके अफेयर की बातें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं और अब अपना प्यार किसी से छुपाना नहीं चाहते हैं।

Image

बीच सड़क पर इश्क फरमाते दिखे इमरान खान, इस हसीना के हाथों में हाथ डाले आए नजर

Imran Khan spotted with Lekha Washington: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट बॉय इमरान खान एक वक्त करोड़ों हसीनाओं के दिलों की धड़कन थे। इमरान खान की क्यूट स्माइल पर कई लड़कियां जान न्योछावर करने को तैयार रहती थीं लेकिन शादीशुदा होने की वजह से वो हाथ मसलते रह जाती थीं। इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी थोड़े समय के बाद परेशानियों से घिर गई और वो थोड़े समय के बाद ही पत्नी अवंतिका से अलग हो गए। इन दोनों की प्यारी बेटी है, जिसको ये प्यार देते हैं लेकिन अब अलग हो चुके हैं। लम्बे समय तक अपनी विवादित शादी को लेकर खबरों में रहने वाले इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इमरान खान के चर्चा में आने की वजह उनका लव अफेयर है।

अगर आप सोच रहे हैं कि इमरान खान की जिंदगी में किस हसीना की एंट्री हो गई है, तो बता दें कि वो साउथ अदाकारा लेखा वॉशिंगटन के साथ नजर आए हैं। इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिनमें ये दोनों हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं। इमरान खान और लेखा को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन्हें जमाने की परवाह नहीं है और ये अपना प्यार अब किसी से छुपाना नहीं चाहते हैं। इमरान खान और लेखा की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है और सभी इन पर प्यार बरसा रहे हैं। लम्बे समय के बाद इमरान खान इतने खुश नजर आ रहे हैं, जिस कारण लोग इस जोड़ी के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

बीच सड़क पर इश्क फरमाते दिखे इमरान खान, इस हसीना के हाथों में हाथ डाले आए नजर

बीच सड़क पर इश्क फरमाते दिखे इमरान खान, इस हसीना के हाथों में हाथ डाले आए नजर

लम्बे समय से शोबिजनेस से बाहर हैं इमरान खान

कलाकार इमरान खान एक वक्त बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार थे। धर्मा प्रोडक्शन से लेकर यशराज बैनर तक सभी इमरान खान के साथ काम करना चाहते थे लेकिन इमरान खान इस सफलता को लम्बे वक्त तक नहीं भुना पाए। कुछ ही समय के बाद इमरान खान इंडस्ट्री से बाहर हो गए और लोगों ने उन्हें भुना दिया। हालांकि अब एक बार फिर से इमरान खान को लेकर बातें हो रही हैं, जिस कारण लोग उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। वैसे आपको इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन की जोड़ी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article