Akshay-Saif's set to reunite for Next Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को एक साथ बड़े परदे पर देखा गया था। इस मूवी को रिलीज हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं और तब से लेकर अब तक यह जोड़ी किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई है। इन 17 सालों में दोनों ने अलग-अलग कई फिल्में की हैं लेकिन अब यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर दिखाई देगी।
एचटी सिटी के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने हमेशा ही एक साथ काम को एन्जॉय किया है। अब निर्माताओं ने इस जोड़ी को ध्यान में रखते एक स्क्रिप्ट लिखी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि प्रियदर्शन करते नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कहानी ऑडियंस को अपनी सीट से हिलने नहीं देगी। मेकर्स ने इस मूवी को अगस्त में फ्लोर पर ले जाने का प्लान बनाया है और इसे 2026 में रिलीज कर दिया जाएगा।
प्रियदर्शन की फिल्म से पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने 'टशन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'यह दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार ने 14 सालों के बाद प्रियदर्शन संग हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग जारी है। इस मूवी के अलावा प्रियदर्शन अब अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' को भी डायरेक्ट करते नजर आएंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
