Welcome 3: जानिए कब शुरू होगी Akshay Kumar की 'वेलकम 3' की शूटिंग? पूरी हुई फिल्म की स्टारकास्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 9, 2023, 08:41 AM IST

Welcome 3: अक्षय कुमार की दमदार कॉमेडी फिल्म वेलकम का अब तीसरी सीक्वल बनने वाला है। वेलकम 3 को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म जनवरी 2024 में ऑन फ्लोर जा सकती हैं, इससे पहले अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Welcome 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की दमदार कॉमेडी फिल्म वेलकम (Welcome) का अब तीसरी सीक्वल बनने वाला है। वेलकम 3 में संजय दत्त और अरशद वारसी की भी एंट्री हो गई है, वह फिल्म के तीसरे पार्ट में मजनू भाई और उदय भाई की भूमिका निभाने वाले हैं। इसी के साथ ही फिल्म से नाना पाटेकर और अनिल कपूर को रिप्लेस कर दिया गया है। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेलकम 3 जनवरी 2024 में ऑन फ्लोर जा सकती हैं, इससे पहले अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस ने वेलकम 3 के लिए हामी भर दी है, जिसके बाद अब मूवी की कास्ट भी लगभग पूरी हो गई है। आइए टाइम्स इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed