Akshay Kumar Private Jet News: बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां विज्ञापन करते हुए भी नजर आती हैं, जिससे उनकी करोड़ों में कमाई होती है। हालांकि कई स्टार्स अपने विज्ञापन के कारण लोगों की काफी खरी खोटी भी सुन चुके हैं। हाल ही में अक्षय कुमार अपने एक मसाला विज्ञापन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आए थे, जिसे लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी थी। अब इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर फिर एक बड़ी खबर सामने आई है।
akshay kumar
दरअसल अक्षय कुमार ने हाल ही में एक समाचार पोर्टल की रिपोर्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जिसमें दावा किया गया है कि एक्टर के पास एक निजी जेट है जिसकी कीमत लगभग 260 करोड़ रुपये है। अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और उनके बारे में 'आधारहीन झूठ' फैलाने के लिए मीडिया हाउस की खिंचाई की है।
ऐसे दिया अक्षय कुमार ने जवाब
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, 'लायर, लायर... पैंट ऑन फायर! बचपन में सुना था? ठीक है, कुछ लोग स्पष्ट रूप से बड़े नहीं हुए हैं और मैं उन्हें इससे दूर जाने देने के मूड में नहीं हूं। मेरे बारे में बेबुनियाद झूठ लिखते हैं और मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा। यहां, आपके लिए एक पैंट ऑन फायर(POF)#POFbyAK।'
अक्षय कुमार आज भी बॉलीवुड में सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी पाइपलाइन में कुछ बहुत ही दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता को 'राम सेतु' में देखा जाएगा, जिसमें नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं और यह तेलुगु अभिनेता सत्यदेव की बॉलीवुड डेब्यू है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
आपको बताते चलें अक्षय कुमार के पास यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ वाली 'ओएमजी 2' और इमरान हाशमी, डायना पेंटी, नुसरत भरुचा के साथ वाली 'सेल्फी' भी है। अभिनेता ने 'बड़े मियां छोटे मियां' भी साइन कर ली है। जिसमें वह पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि वह 'सूररई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
