17 साल बाद फिर से साथ आ रहे हैं सैफ अली खान-अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म में करेंगे धमाल

Akshay Kumar-Saif Ali Khan New Movie: 90 के दो फेमस स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। दोनों एक्टर ने फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की मूवी साइन की है। फिल्म को लेकर कई अन्य टाइटल भी दिमाग में आ रहे थे लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के साथ यह नाम एकदम परफेक्ट लग रहा है।

Akshay Kumar-Saif Ali Khan New Movie: अक्षय कुमार ( Akshay kumar) और सैफ अली खान( Saif Ali Khan) एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। करीब 17 साल बाद बॉलीवुड की ये जोड़ी एकसाथ फिल्म करने जा रही है। जिस न्यूज ने फैंस को खुश कर दिया। इन दोनों कलाकारों को साथ लाने वाले कोई और नहीं बल्कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन है। जो दोनों स्टार्स के साथ नई मूवी बनाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग तो शुरू नहीं हुई है लेकिन इसका टाइटल सामने आ गया है। फिल्म का नाम "हैवान" रखा जाएगा। आइए बताते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी

Akshay Kumar-Saif Ali Khan New Movie:

एचटी सिटी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का नाम "हैवान" होगा। एक सूत्र ने बताया की टीम को लगा कि यह उनके विषय का सबसे अच्छा वर्णन करता है, और बिल्कुल वैसा ही बताता है जैसा प्रियदर्शन इसे देखते हैं। फिल्म एक रोमांचक थ्रिलर के रूप में बनाई जाएगी। फिल्म को लेकर कई अन्य टाइटल भी दिमाग में आ रहे थे लेकिन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के साथ यह नाम एकदम परफेक्ट लग रहा है।

End of Feed