'जल्दी ठीक हो जा यार' Rajesh Sharma की तबीयत पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 06:19 AM IST

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health: फिल्म सेट पर हुए एक हादसे के बाद राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत की खबर मिलते ही अक्षय कुमार ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने को-स्टार राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) की तबीयत को लेकर चिंता जताई है। हाल ही में राजेश शर्मा की तबीयत फिल्म की शूटिंग के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। स्टार्स से लेकर फैंस तक राजेश शर्मा के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और एक पोस्ट लिखा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health

अक्षय कुमार ने राजेश को लेकर कही ये बात (Image Source: Akshay Kumar X)

अक्षय कुमार ने जताई चिंता

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर को-स्टार राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने लिखा कि 'मेरे प्यारे दोस्त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। महादेव से प्रार्थना है कि वो उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ कर दें। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।' अक्षय कुमार की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दोनों अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) में साथ नजर आए थे।

End of Feed