Kannappa : भगवान शिव के नए रूप में दिखें अक्षय कुमार, फिल्म रिलीज से पहले जारी हुआ एक और पोस्टर

Kannappa Akshay Kumar Poster : इस पोस्टर ने तो फैंस के इंतजार की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) इस लुक में कमाल के लग रहे हैं। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कब रिलीज हो रही है फिल्म ।

Kannappa Akshay Kumar Poster: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड मूवी कन्नप्पा( Kannappa) रिलीज के लिए तैयार है। भगवान शिव की कहानी पर बनी ये फिल्म अगले महीने आ रही है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर जारी किया। अक्षय कुमार शिवजी के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने तो फैंस के इंतजार की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार इस लुक में कमाल के लग रहे हैं। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कब रिलीज हो रही है फिल्म

Kannappa Akshay Kumar Poster :

फिल्म निर्माता विष्णु मांचू( Vishnu Manchu) अपनी मोस्ट अवेटेडफिल्म कन्नप्पा को 27 जून को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भव्य रिलीज़ से पहले, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव के रूप में अक्षय का एक नया लुक जारी किया। कन्नप्पा में अक्षय कुमार जो भगवान शिव के रोल में नजर आ रहे हैं का न्यू पोस्टर शेअर किया है। इस पोस्टर को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर विष्णु मांचू की महान कृति कन्नप्पा से अपना एक नया लुक शेयर किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार माथे पर भस्म लगाए, जटा बिखेरे हुए हैं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष पहना है और हाथ में त्रिशूल ले रखा है। इस पोस्टर ने फैंस के बीच बेताबी को और भी बढ़ा दिया है।

End of Feed