Bade Miyan Chote Miyan: एक्शन सीन शूट करते हुए Akshay Kumar को लगी चोट, सेट पर घायल हुए खिलाड़ी कुमार

Akshay Injured while shooting: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां के सेट पर चोट लग गई है। अक्षय कुमार अपने साथी एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां के लिए एक्शन सीन शूट कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें चोट लगी।

Akshay Injured while shooting: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स खुद फिल्माने के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक से ही अक्षय कुमार अपने एक्शन सीन्स खुद फिल्माते आ रहे हैं। कई बार एक्शन सीन्स शूट करना अक्षय कुमार को भारी भी पड़ जाता है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो अक्षय कुमार स्कॉटलैंड में अपनी नई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के एक्शन सीन्स शूट कर रहे हैं, जिनके दौरान उन्हें चोट लग गई है। अक्षय कुमार सेट पर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ हैं लेकिन उनको लगी चोट की वजह से फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त के लिए रोकनी पड़ गई।

Bade Miyan Chote Miyan: एक्शन सीन शूट करते हुए Akshay Kumar को लगी चोट, सेट पर घायल हुए खिलाड़ी कुमार

Bade Miyan Chote Miyan: एक्शन सीन शूट करते हुए Akshay Kumar को लगी चोट, सेट पर घायल हुए खिलाड़ी कुमार

हिन्दुस्तान टाइम्स को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, अक्षय कुमार अपने करियर की शुरुआत से ही एक्शन सीन्स में बॉडी डबल का उपयोग करने से कतराते रहे हैं। वो अपने स्टंट खुद करते हैं। बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर भी वो अपने एक्शन सीन खुद शूट कर रहे थे तभी उन्हें चोट लग गई। इसकी वजह से कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी। चोट लगने की वजह से अक्षय कुमार के घुटने पर पट्टी बंधी है। अक्षय कुमार इस वक्त चोटिल हैं, जिस कारण मेकर्स उनके क्लोज अप सीन्स शूट कर रहे हैं। अक्षय कुमार जब ठीक हो जाएंगे तो वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन सीन्स शूट करेंगे।

End of Feed