Tiger Shroff dating Sara Ali Khan: बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ ने काफी लम्बे वक्त तक दिशा पाटनी को डेट किया। इन दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिश्ते का इजहार मीडिया के सामने नहीं किया लेकिन कभी भी एक साथ दिखने से डरे भी नहीं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी एक वक्त साथ में इतनी देखी जाती थी कि लोगों को इनसे सफाई की जरूरत भी महसूस भी नहीं हुई कि ये रिलेशन में हैं या नहीं? हालांकि जब टाइगर श्रॉफ ने करण जौहर के शो पर इस बात का इकरार किया कि वो सिंगल हैं तो लोगों का दिल टूट गया। फैंस को टाइगर दिशा की जोड़ी काफी पसंद थी।
दिशा पाटनी से ब्रेकअप करने के बाद टाइगर श्रॉफ का नाम इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हसीना के साथ जुड़ा है। उमैर संधू ने बीते दिन ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों सारा अली खान के साथ दोस्ती बढ़ा रहे हैं। सारा और टाइगर को लोगों ने एक बार भी साथ नहीं देखा है, जिस कारण उमैर संधू का ट्वीट लोगों को चौंका रहा है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'टाइगर श्रॉफ इन दिनों सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। ये दोनों इंडस्ट्री के नए कपल हैं।'
टाइगर श्रॉफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों अली अब्बास जफर की एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां में व्यस्त हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे। बड़ें मियां छोटे मियां की शूटिंग इन दिनों स्कॉटलैंड में हो रही हैं।
