अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर फैन की इस हरकत पर आया गुस्सा, कहा- 'हाथ नीचे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2025, 10:59 AM IST

Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक वायरल वीडियो की वजह से खबरों में आ गए हैं। अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो में अक्षय कुमार की फैन की इस बात पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के लेकर खबरों में हैं। अक्षय कुमार एक बाद बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षय कुमार की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती हैं। अक्षय कुमार का अभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कभी कोई लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच अक्षय कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की वजह से अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर छा गए हैं। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की वीडियो में क्या खास है।

Akshay Kumar Viral Video

Image Source: Bollywood Society Instagram

अक्षय कुमार ने लगाई फैन की क्लास

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, इसकी वजह उनका नया वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो में कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी नीतारा भाटिया (Nitara Bhatia) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इस दौरान अक्षय कुमार ने फैंस संग जमकर सेल्फी ली, लेकिन एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया कि अक्षय कुमार भड़क गए। फोटो लेने के दौरान एक फैन ने कंधे पर हाथ रखकर क्लोज आ गया। जिसके बाद अक्षय कुमार ने तुरंत रिएक्ट किया और कहा, 'हाथ नीचे, हाथ मत रखो।' इसके बाद फैन ने हाथ नीचे कर लिया। लेकिन इस वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया दो भाग में बंट गया है एक अक्षय कुमार का साथ देता नजर आ रहा है, तो किसी को इसमें एक्टर का ईगो दिख रहा है।

End of Feed