Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी अक्षय के इस खास दिन को यादगार बना दिया है। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर अक्षय के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भोजपुरी स्टार Pawan Singh को लगा झटका, कोर्ट ने लगाया जुर्माना)
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को किया विश (pic credit-instagram)
वाइफ ट्विंकल ने अक्षय पर लुटाया प्यार
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पति के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मिस्टर K. जैसा मैंने वादा किया था, 99 साल की उम्र तक।” इस तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। अक्षय ने डार्क कपड़े पहने हैं, जबकि ट्विंकल सिंपल और खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दोनों की मुस्कुराती तस्वीर उनके प्यार और मजबूत रिश्ते को दिखाती है। ट्विंकल का यह छोटा सा मैसेज काफी खास था। उन्होंने कोई लंबा पोस्ट लिखने के बजाय सिर्फ कुछ शब्दों में अक्षय के साथ जिंदगीभर रहने का अपना वादा जाहिर किया।
अक्षय कुमार का जन्मदिन (pic credit-instagram)
अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ट्विंकल कई बार शादी, परिवार और अक्षय के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी हैं। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अक्षय के पास ‘समुक’, ‘गोलमाल 5’ और अनीस बज्मी की एक फिल्म भी है।
