Akshay Kumar और Vidya Balan की हिट जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल

Akshay kumar and Vidya Balan movie: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। अक्षय कुमार जल्द ही विद्या बालन के साथ धमाल मचाने वाले हैं।

Akshay kumar and Vidya Balan movie: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार जल्द ही विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ नजर आएंगे। (छठे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय की मूवी, मेकर्स के उड़ गए होश)

Akshay Kumar vidya balan film

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म

अक्षय कुमार और विद्या बलान ने अब तक कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल का नाम शामिल है। अब दोनों एक नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में फिर से साथ नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की पुष्टि की और एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और विद्या बालन केरल जाने के लिए प्लेन में बैठ रहे हैं। शूटिंग शुरू करने के लिए दोनों केरल पहुंच गए हैं। यह अक्षय और विद्या की चौथी फिल्म है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'अगला स्टॉप: गॉड्स ओन कंट्री, जादुई केरलम। अनीस बज्मी की अगली मूवी मेरी विद्या बलान के साथ चौथी फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का गुड लक चार्म जारी रहेगा।'

End of Feed