बॉलीवुड

Akshay Kumar के बॉडीगार्ड ने एक फैन को मारा धक्का तो भड़के लोगों ने कहा 'इसका घमंड क्यों...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 12:24 PM IST

Akshay Kumar Film Selfie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सेल्फी (Selfie) काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म के एक प्रमोशन ईवेंट में अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने एक फैन को धक्का मार दिया है।

Image

Akshay Kumar Bodyguard

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को रिलीज होनी है।
  • फिल्म की रिलीज से पहले एक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है।
  • अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने एक फैन को धक्का मार दिया है।

Akshay Kumar Bodyguard: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी (Selfie) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी मुख्य भूमिका में। बीते महीने भर से सेल्फी की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में इमरान और अक्षय महाराष्ट्र के पुणे में अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है, दोनों ही एक्टर बीते कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार का दीदार करने के लिए फैंस हजारों का तादाद में नजर आए हैं। इस बीच एक फैंन काफी एक्साइटेड हो गया और बैरिकेड्स को लांघकर अक्षय कुमार से मिलने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद एक्टर का बॉडीगार्ड बीच में आ गया और फैन का धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉडीगार्ड ने फैन को मारा धक्का

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने के लिए पुणे पहुंचे थे। इस ईवेंड के दौरान अक्षय कुमार, फैंस के काफी नजदीक से गुजर रहे थे। इस बीच एक फैन अक्षय कुमार की दीवानगी में बैरीकेट्स तोड़कर उनसे मिलने के लिए नजदीक पहुंच जाता है। हालांकि अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने उस फैन को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। जिसका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस कह रहे हैं कि इस तरह धक्का मारना सही नहीं है, फैन की भी इज्जत करनी चाहिए।

बालांकि जब वह फैन जमीन पर गिर जाता है तो खुद अक्षय कुमार उसे उठाकर गले से लगाते हैं और उसका हालचाल पूछते हैं। जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की तारीफ भी की जा रही है। फैंस का मानना है कि अक्षय कुमार का अपने फैंस को लेकर काफी अच्छा व्यवहार रहता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article