एक दूजे के हुए Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma, बेस्ट फ्रेंड Alia Bhatt ने दी बधाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2026, 08:12 AM IST

Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma Wedding: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) और डायरेक्टर शरण शर्मा (Sharan Sharma) की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन भी हुआ था जिसकी तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। अब प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कपल की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कपल को बॉलीवुड स्टार्स भी बधाई देते दिखाई दिए।

Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma Wedding

आकांक्षा रंजन कपूर ने की शादी (Image Source: Akansha Ranjan Kapoor Instagram)

शरण शर्मा-आकांक्षा रंजन कपूर की हुई शादी

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा एक-दूजे के हो गए हैं। काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार दोनों ने शादी रचा ली है। शादी के बाद कपल ने अपनी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। शादी में आकांक्षा रंजन कपूर लाल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई और हैवी एम्बेलिशमेंट किया गया था। उन्होंने इस साड़ी के साथ गोल्डन रंग का सीक्विन और एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए आकांक्षा ने हैवी नेकलेस, बड़े कांचेन ईयररिंग्स और मैचिंग मांगटीका कैरी किया। इसके अलावा उनके हाथों में कलीरे, हाथफूल और लाल चूड़ियां भी थीं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थीं। वहीं, शरण शर्मा आइवरी और गोल्ड रंग की शेरवानी में बेहद शाही अंदाज में नजर आए।

End of Feed