Ajay Devgn Starrer Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान (Shaitan) और मैदान (Maidan) को काफी पसंद किया गया है। इस बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) होने वाली है। एक्टर अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट कई लोगों को पसंद आया था और बॉक्स ऑफिस पर औसत रिएक्शन मिला था। शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते सन ऑन सरदार को भारी नुकसान हुआ था। हालांकि ऑडियंस ने फिल्म की कॉमेडी को काफी इंजॉय किया था। जिसके बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट भी अजय देवगन के साथ ही बनाना चाहते हैं।
Ajay Devgn to Start Son of Sardaar 2 Shooting
जल्द ही शुरू होने वाली है सन ऑफ सरदार 2
शैतान और मैदान से शुरुआत करते हुए अजय देवगन पांच रिलीज के साथ 2024 में अपना दबदबा बना रहे हैं। उनकी अगली फिल्म, 'औरों में कहा दम था', 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' पाइपलाइन में हैं। बॉलीवुड स्टार इस हफ्ते 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग भी शुरू कर रहे हैं। अजय स्पष्ट रूप से ब्रेक लेने में विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि अगले महीने जून में उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 फ्लोर पर जाएगी। फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, और निर्माता 2025 के बीच में फिल्म को रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।
जबकि सन ऑफ सरदार 2 की कहानी और कलाकारों के बारे में विशेष जानकारी गुप्त रखी गई है, एक सूत्र ने हमें बताया, 'हमारे पास दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक सस्पेंस है। सन ऑफ सरदार 2 हंसी, एक्शन की एक और खुराक देने का वादा करती है।' औ
