Kiara Advani Cannes 2024 Debut: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की बेहतरीन आगाज पहले ही हो चुका है। इस इवेंट में हॉलीवुड स्टार्स समेत कई भारतीय भी अपनी दमदार एंट्री से सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक कई लोग कान्स 2024 में नजर आ चुके हैं। बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में धांसू डेब्यू किया है। कियारा के डेब्यू का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। कियारा के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन भी बीते दिन इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई हैं।
उनके दो लुक सामने आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। आइए अब कियारा के लुक पर यूजर्स के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाया कियारा का लुक
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू कर अपना जलवा बिखेर दिया है। एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में काफी प्यारी लग रहा है। कियारा आडवाणी का ये एलिगेंट लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तरीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कियारा ने अपने इस आउटफिट से बता दिया है कि खूबसूरत दिखने के लिए आपको कुछ अटपटा पहनने की जरूरत नहीं है। वहीं एक और यूजर ने कहा, 'कियारा आडवाणी की यही सादगी दीवाना बना देती है।
