Maidaan Release Date: फिर बदली अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज डेट, अब अगले साल इस दिन 4 भाषाओं में आएगी फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:56 AM IST

Maidaan Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी।

Maidaan Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी।अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में र‍िलीज करेंगे। हिंदी के साथ यह फ‍िल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। तरण आदर्श के अनुसार, यह फिल्म अब 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

Maidaan Release Date: फिर बदली अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज डेट, अब अगले साल इस दिन 4 भाषाओं में आएगी फिल्म

अजय देवगन के अलावा फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं। अमित शर्मा निर्देशित, मैदान फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक सैयद अब्दुल रहीम से प्रेरित एक जीवनी पर आधारित खेल ड्रामा है। अब्दुल रहीम को भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है। फिल्म को बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये कहानी है भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की और सफल कोच की।

End of Feed