athiya shetty and kl rahul wedding: सालों तक डेटिंग करने और अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद, लवबर्ड्स अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया अपने पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी करने के लिए तैयार हैं। सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे ले रही हैं। शादी की तैयारियां फुल जोर-शोर से चल रही हैं। 22 जनवरी को अथिया और केएल राहुल की संगीत सेरिमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। अथिया और केएल राहुल को अजय देवगन ने शादी की बधाई दी है।
अजय देवगन ने युवा कपल को आशीर्वाद देने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। अभिनेता ने सुनील शेट्टी को भी खास बधाई दी है। एक्टर अजय देवगन ने लिखा - 'मेरे प्यारे दोस्तों सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बधाई, अपनी बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के लिए। मैं युवा कपल के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। अन्ना के लिए इस शुभ अवसर पर एक विशेष शाउट-आउट है।' अजय देवगन ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, हर तरफ से लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लग गई है।Athiya Shetty और KL Rahul की रविवार को संगीत सेरिमनी रखी गई। इसमें कई सितारे पहुंचे। इनमें रोहन श्रेष्ठा, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल शामिल रहे। संगीत में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला भी नजर आईं। आपको बताते चलें अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। कुछ समय तक अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ था।
