Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 23 जनवरी 2023 के दिन ससुर बन जाएंगे। उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) के साथ आज 7 फेरे लेकर घर बसा लेंगी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर अब शादी करने का फैसला लिया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की वजह से क्रिकेट और सिनेमा की दुनिया में खुशी का माहौल है और हर कोई इनके परिवारों को बधाई दे रहा है। आम लोग तो पिछले 2 दिनों से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बधाइयां दे रहे हैं और अब बॉलीवुड सितारों ने इन दोनों के लिए आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के पक्के दोस्त अजय देवगन ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के जरिए केएल राहुल और अथिया शेट्टी को बधाई दी है। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे पक्के दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बहुत-बहुत बधाई। इनकी बेटी अथिया आज केएल राहुल के साथ शादी करने जा रही है। मैं इस यंग कपल को बधाई देता हूं। अन्ना आज के खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए खास दुआएं मांगूंगा क्योंकि यह दिन बहुत ही शुभ है। तुम्हारा दोस्त अजय...।'
अजय देवगन और सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में लगभग एक साथ ही करियर शुरू किया था। दोनों 90 के दशक के बड़े एक्शन स्टार हैं और सालों से दोस्त हैं। इन्होंने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। अजय देवगन ने अपनी आंखों के सामने अथिया शेट्टी को बड़ा होते देखा है, जिस कारण वो आज के दिन काफी खुश हैं।
