Raid 2: अजय देवगन स्टारर में हुई रितेश देशमुख की एंट्री, 2025 में इस दिन होगी रिलीज

Ajay Devgn's Raid 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की बड़ी घोषणा कर दी गई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अब यह मूवी साल 2024 में नहीं बल्कि 2025 में इस दिन दस्तक देगी।

Ajay Devgn's Raid 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की बड़ी घोषणा हो गई है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन (Ajay Devgn) को इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने अजय देवगन के अलावा फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) में रितेश देशमुख और वाणी कपूर को भी कास्ट किया है। फिल्म पहले ही फ्लोर पर जा चुकी है। मेकर्स पहले फिल्म को इसी साल नवंबर में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन अब इसमें थोड़े बदलाव किए हैं।

Ajay Devgn and Riteish Deshmukh

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'रेड 2' अब इस साल नहीं बल्कि अगले साल 21 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म की रिलीज डेट को निर्माताओं ने आगे बढ़ा दिया है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरणम आदर्श ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'रेड 2' की रिलीज डेट और कास्टिंग को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। फिल्म में रितेश देशमुख को मेकर्स विलेन के रूप में पेश करेंगे। वहीं दूसरी ओर फिल्म में रजत कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और लखनऊ में की जा रही है।

End of Feed